रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरबा: BJP नेता अक्षय गर्ग की हत्या का खुलासा, 4 गिरफ्तार

C

CG Khabar

24 दिस. 2025, 11:22 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

अक्षय गर्ग
अक्षय गर्ग

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भाजपा नेता और जनपद पंचायत सदस्य अक्षय गर्ग की नृशंस हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने एक निर्माण ठेकेदार मिर्जा मुश्ताक अहमद, गुलशन दास और विश्वजीत ओगराई को गिरफ्तार किया है, जबकि एक 15 वर्षीय किशोर को भी हिरासत में लिया गया है. 


पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या के पीछे मुख्य कारण व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा और राजनीतिक रंजिश थी. मुख्य आरोपी मिर्जा मुश्ताक अहमद क्षेत्र में ठेकेदारी के काम में अपना वर्चस्व चाहता था, लेकिन अक्षय गर्ग के प्रभाव के कारण उसे सफलता नहीं मिल रही थी. 

विज्ञापन


इसके अलावा, हालिया जनपद चुनावों में अक्षय गर्ग की जीत ने मुश्ताक के सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव को कम कर दिया था, जिससे वह काफी आक्रोशित था.


वारदात मंगलवार सुबह की है जब अक्षय गर्ग केशलपुर गांव में अपनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की साइट का निरीक्षण कर रहे थे. इसी दौरान काली कार में सवार नकाबपोश हमलावरों ने उन पर कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया. 


अस्पताल ले जाते समय गर्ग की मृत्यु हो गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया और उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथियार, कार और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP