शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरबा में मकान का दीवार गिरने से मजदूर की दबकर मौत

C

CG Khabar

04 फ़र. 2026, 01:46 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

मकान का मलबा कोरबा
मकान का मलबा कोरबा

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथरीपारा बस्ती में मकान के नवीनीकरण के दौरान पुरानी दीवार अचानक ढह गई, जिसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौके पर ही जान चली गई.


मृतक की पहचान 40 वर्षीय नरेश कुमार मीरी के रूप में हुई है, जो बरपाली का निवासी था. वह मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा चलाता था. जानकारी के अनुसार, पुराने मकान की संकरी और जर्जर दीवार को तोड़ने का काम चल रहा था. चार-पांच मजदूर इस कार्य में जुटे हुए थे. 


तोड़फोड़ के दौरान दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी. अन्य मजदूर तो भागने में सफल रहे, लेकिन नरेश को मौका ही नहीं मिला और वह मलबे के नीचे दब गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई.


हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मर्ग दर्ज कर हादसे के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है. जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि क्या सुरक्षा के मानकों की अनदेखी की गई या दीवार की कमजोरी के बारे में पहले से पता था.


नरेश के पीछे उनकी पत्नी और तीन छोटे बच्चे अकेले रह गए हैं. परिवार में शोक का माहौल है. छोटे भाई भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि नरेश सुबह काम पर गया था और शाम तक ऐसी दर्दनाक खबर सुननी पड़ी. परिजन अब आर्थिक तंगी और भावनात्मक सदमे से जूझ रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP