शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरबा: नगर सैनिक ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश

C

CG Khabar

26 जन. 2026, 01:15 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

जहर पीना
जहर पीना

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गणतंत्र दिवसे के दिन नगर सेना (होमगार्ड) के एक जवान संतोष पटेल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया. इस घटना से मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए और तुरंत उन्हें गंभीर हालत में कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है.


बरामद सुसाइड नोट में डिविजनल कमांडेंट और कोरबा कमांडेंट पर लगातार मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया गया है. नोट में उन्होंने लिखा है कि उन्हें अकेले में बुलाकर दबाव डाला जाता था, बर्खास्तगी की धमकियां दी जाती थीं और विभागीय अन्याय से वे मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुके थे. 

पटेल ने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने अपनी समस्याओं को पहले जिला प्रशासन के सामने रखा था, लेकिन कोई राहत नहीं मिली.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सुसाइड नोट सहित अन्य साक्ष्यों को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. प्रशासन ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP