शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

जशपुर: स्कूल के पास शराब दुकान खोलने पर भड़कीं महिलाएं, शटर पर जड़ा ताला

C

CG Khabar

12 अप्रै. 2026, 03:54 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

ताला बंद
ताला बंद

जशपुरनगर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शराब दुकान को लेकर चल रहा विवाद अब उग्र रूप लेता जा रहा है. ताजा विरोध प्रदर्शन कांसाबेल क्षेत्र के सिहारबूड़ पंचायत में देखने को मिला, जहां अंग्रेजी शराब दुकान को स्कूल के नजदीक स्थानांतरित किए जाने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. 


शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने एकजुट होकर शराब दुकान का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.


नाराज महिलाओं ने न केवल दुकान के शटर पर ताला लटका दिया, बल्कि वहां विरोध स्वरूप बैनर-पोस्टर भी चस्पा कर दिए. 


प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि शिक्षण संस्थान के पास मदिरा दुकान होने से बच्चों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

गांव की सुरक्षा और शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए महिलाओं ने मांग की है कि इस दुकान को तत्काल प्रभाव से यहां से हटाया जाए.


इस मामले में सरपंच पारस नाथ साय पैंकरा और ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार चंद्र प्रकाश सिंह को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियों से अवगत कराया है. 


ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस जनविरोधी फैसले को वापस नहीं लिया गया और दुकान को कहीं और शिफ्ट नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP