शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

जशपुर में लड़कियों के लिये मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

C

CG Khabar

05 अग. 2025, 01:24 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

नव गुरूकुल
नव गुरूकुल

रायपुर । संवाददाता: जशपुर जिला प्रशासन और नव गुरुकुल के संयुक्त तत्वावधान में लिवलीहुड कॉलेज में 12वीं पास लड़कियों के लिए मुफ्त आवासीय पाठ्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस पाठ्यक्रम में सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइन, वित्त, व्यवसाय प्रबंधन और शिक्षा के क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है.


जशपुर जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक कुमार ने बताया, "नव गुरुकुल एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो जशपुर में जिला प्रशासन के साथ मिलकर 12वीं पास लड़कियों को रोजगार से संबंधित प्रशिक्षण दे रहा है. लिवलीहुड कॉलेज में दो वर्षीय आवासीय पाठ्यक्रम उपलब्ध है, जिसमें छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन, लैपटॉप और अध्ययन सामग्री प्रदान की जाती है."


उन्होंने आगे कहा कि अब तक 70 से अधिक लड़कियों को इस प्रशिक्षण के बाद प्लेसमेंट मिल चुका है, और वे अहमदाबाद, पुणे और चेन्नई जैसे शहरों में काम कर रही हैं. 

यह पाठ्यक्रम जशपुर और छत्तीसगढ़ की लड़कियों के लिये नये कौशल और ज्ञान अर्जित करने का एक शानदार अवसर है.


नव गुरुकुल एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो विशेष रूप से वंचित युवाओं, खासकर महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है. 


यह सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, वित्तीय लेखा, कराधान, टैली, गूगल सूट, सीआरएम, डिजिटल मार्केटिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसे पाठ्यक्रम प्रदान करता है. 


इसके अतिरिक्त, मेराकी और ज़ुवी जैसे डिजिटल पहल सरकारी स्कूलों और आईटीआई छात्रों के लिए बुनियादी अंग्रेजी, टाइपिंग और प्रोग्रामिंग सीखने के अवसर प्रदान करते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP