रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

जापानी राजनयिक ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात

C

CG Khabar

10 मार्च 2026, 02:16 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

साय-जापानी राजनयिक
साय-जापानी राजनयिक

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सोमवार छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय में जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरियाकी ने शिष्टाचार भेंट की. इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य में औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग और विकास के अवसरों को लेकर गहन चर्चा हुई. 


मुख्यमंत्री साय ने नोरियाकी का पारंपरिक शॉल और भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया. 

विज्ञापन


मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी पिछली जापान यात्रा का स्मरण करते हुए जापानी राजनयिक को राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति और निवेश अनुकूल पहलों से अवगत कराया. 


उन्होंने रेखांकित किया कि छत्तीसगढ़ अपनी मजबूत अधोसंरचना, प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों और निवेश के अनुकूल वातावरण के कारण औद्योगिक विकास के लिए एक बेहतरीन गंतव्य है. इस अवसर पर विधायक किरण देव और सुशांत शुक्ला भी उपस्थित रहे, जहाँ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से बात की गई.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP