शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

जगदलपुर में दो बाइको की आमने-सामने टक्कर में दो युवक मृत

C

CG Khabar

25 जन. 2026, 10:54 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के आसना चौक के निकट रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं.


मिली जानकारी के अनुसार, कोंडागांव जिले के बनियागांव निवासी तीन युवक बाइक से मां दंतेश्वरी मंदिर, दंतेवाड़ा के दर्शन कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान आसना चौक के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई. 


इस भीषण दुर्घटना में 25 वर्षीय जागेश्वर और 25 वर्षीय राम की मौके पर ही जान चली गई.


घायलों में से एक युवक को गंभीर हालत में जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे घायल को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है. जहां उसका उपचार जारी है.


कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP