कार ने बाइक को ठोकर मारी, 2 युवकों की मौत
जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के नेशनल हाईवे स्थित दुधगाव के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को अपने चपेट में ले लिया.
जिससे बाइक में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है. कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई है.
विज्ञापन
इससे नेशनल हाईवे पर घंटो जाम लगा रहा. दोनों ओर से गाड़ियों का जाम लग गया.
जानकारी मिलने पर तहसीलदार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं.
घटना के बाद लोगों में आक्रोश है. पुलिस उन्हें समझाने में जुट गई है.