रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

दंतेवाड़ा की बेटियों ने स्वर्ण पदक जीता

C

CG Khabar

04 जुल. 2025, 01:25 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

स्वर्ण पदक
स्वर्ण पदक

रायपुर । संवाददाता: दंतेवाड़ा की बेटियों ने राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीत कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है. दंतेवाड़ा जिले की बेटियों नूपुर ठाकुर, छाया नाग और नेहल ठाकुर ने राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया है.


नक्सल प्रभावित क्षेत्र के इन होनहार खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और लगन से यह सिद्ध कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं. राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग और अवसर प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ा सकें.

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तेलंगाना के खैराताबाद में आयोजित 11वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दंतेवाड़ा जिले की तीन बेटियों ने स्वर्ण पदक जीतकर खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है. तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 8 राज्यों से लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें छत्तीसगढ़ के 14 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किये हैं.


इनमें दंतेवाड़ा जिले की नूपुर ठाकुर, छाया नाग और नेहल ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया. उल्लेखनीय है कि नूपुर ठाकुर पूर्व में गोवा में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP