शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: मध्यप्रदेश की अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ाई

C

CG Khabar

02 मार्च 2026, 03:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

शराब तस्कर- पेन्ड्रा
शराब तस्कर- पेन्ड्रा

पेन्ड्रा । डेस्क: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. 28 फरवरी की सुबह नया बस स्टैंड तिराहे पर की गई एक मुस्तैद कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में लिप्त तीन युवकों को रंगे हाथों दबोच लिया. 


आरोपी एक बोलेरो गाड़ी और मोटरसाइकिल के जरिए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब खपाने की फिराक में थे. 


जांच के दौरान बोलेरो क्रमांक CG-13-UG-0629 की तलाशी लेने पर पुलिस को 25 कार्टूनों में भरी हुई कुल 1250 बोतलें बरामद हुईं. खास बात यह है कि इन सभी बोतलों पर मध्यप्रदेश आबकारी विभाग का होलोग्राम लगा हुआ था, जिससे स्पष्ट होता है कि शराब की यह खेप सीमा पार से तस्करी कर लाई जा रही थी.


पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के मार्गदर्शन में थाना गौरेला की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. 


पकड़े गए आरोपियों की पहचान राम सिंह, बबुआ राम और ऋषि कुमार पैकरा के रूप में हुई है, जो नेवरी नवापारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. 


पुलिस ने आरोपियों से जब परिवहन के दस्तावेज मांगे, तो वे कोई भी वैध कागज पेश नहीं कर सके. जब्त की गई कुल 225 लीटर शराब, दोनों वाहनों और मोबाइल फोन की सामूहिक कीमत लगभग 6.26 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP