रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: कोरबा में 'डायल 112' के ड्राइवर समेत 5 लोगों ने किया गैंगरेप

C

CG Khabar

10 जन. 2026, 02:41 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

गैंगरेप
गैंगरेप

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ 19 वर्षीय युवती के साथ पांच लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों में पुलिस की आपातकालीन सेवा 'डायल 112' वाहन का एक निजी ड्राइवर भी शामिल है. 


पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्राइवर समेत दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से जारी है.

विज्ञापन


कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि यह घटना 8 जनवरी की रात बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र की है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता का परिचित एक आरोपी उसे बहाने से बुलाकर एक सुनसान घर ले गया, जहाँ ड्राइवर और उसके चार साथियों ने बारी-बारी से युवती के साथ दरिंदगी की. 


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गए.


होश में आने के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुँची और परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. 


मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को सिविल लाइंस थाने में 'जीरो एफआईआर' दर्ज की गई थी, जिसे बाद में जांच के लिए बांकीमोंगरा थाने स्थानांतरित कर दिया गया है. पुलिस बाकी बचे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP