रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ की महिला माओवादी ने ओडिशा में किया सरेंडर

C

CG Khabar

05 फ़र. 2026, 02:36 PM 1 मिनट में पढ़ें 13

नक्सली सरेंडर
नक्सली सरेंडर

भुवनेश्वर । डेस्क: ओडिशा के कोरापुट जिले में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) की एक कट्टर महिला कैडर ममता पोडियामी उर्फ 'ममिता' ने गुरुवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की रहने वाली ममता, संगठन में एसीएम रैंक पर सक्रिय थी. इस महत्वपूर्ण आत्मसमर्पण के साथ ही ओडिशा पुलिस ने कोरापुट जिले को आधिकारिक तौर पर 'नक्सल मुक्त' घोषित कर दिया है.


जेपोर में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ममता ने एक एसएलआर राइफल और 10 जिंदा कारतूस के साथ सरेंडर किया. दक्षिण पश्चिमी रेंज के डीआईजी कंवर विशाल सिंह ने बताया कि मलकानगिरी जिले के बाद अब कोरापुट को भी नक्सल मुक्त घोषित कर दिया गया है. 

विज्ञापन


ओडिशा सरकार की पुनर्वास नीति के तहत, ममता को कुल 5.50 लाख रुपये और हथियार सौंपने के लिए अतिरिक्त 1.65 लाख रुपये सहित अन्य वित्तीय लाभ दिए जाएंगे. 


गौरतलब है कि एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के सुकमा निवासी एक अन्य कट्टर माओवादी सुखराम मरकाम ने मलकानगिरी में आत्मसमर्पण किया था, जिससे वह जिला भी माओवादी प्रभाव से मुक्त हो गया.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

एक घंटा पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

एक घंटा पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

एक घंटा पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

5 घंटे पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP