रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: बेमेतरा में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार

C

CG Khabar

24 फ़र. 2026, 02:08 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

फर्जी IAS
फर्जी IAS

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पुलिस ने खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है. उत्तर प्रदेश का रहने वाला आरोपी रोहित कुमार पिछले करीब एक साल से बेमेतरा के देवकर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था. 


पुलिस के अनुसार, आरोपी केवल 10वीं कक्षा तक पढ़ा है, लेकिन वह लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए खुद को वरिष्ठ नौकरशाह बताता था. जांच में सामने आया है कि उसने सरकारी नौकरी दिलाने, ट्रांसफर करवाने और विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर अब तक तीन लोगों से 2 लाख रुपये से अधिक की वसूली की है.

विज्ञापन


देवकर चौकी प्रभारी अकील चंद ने बताया कि डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी के पास से कई फर्जी दस्तावेज और सामान बरामद किए गए हैं. 


पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों और ठगी के शिकार हुए अन्य संभावित पीड़ितों का पता लगाया जा सके. बेमेतरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP