रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अम्बिकापुर में कड़ाके की ठंड से बुजुर्ग की मौत

C

CG Khabar

02 जन. 2026, 01:54 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

शव
शव

अम्बिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में हाड़ कंपाने वाली ठंड और शीतलहर का प्रकोप जानलेवा साबित हो रहा है. अम्बिकापुर में नए साल की रात श्रीगढ़ के पास एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है, जिसकी मौत अत्यधिक ठंड और हाइपोथर्मिया के कारण होने की आशंका जताई जा रही है. 


पुलिस को मृतक के पास से एक बस का टिकट मिला है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कहीं का यात्री था और पर्याप्त गर्म कपड़े न होने के कारण कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया. 

विज्ञापन


पिछले 22 दिनों के भीतर अम्बिकापुर में ठंड से मौत का यह दूसरा मामला है. इससे पहले 11 दिसंबर को बस स्टैंड के पास भी एक व्यक्ति की जान गई थी.


वर्तमान में पूरा सरगुजा संभाग भीषण शीतलहर की चपेट में है, जहाँ अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा. मैनपाट और सरगुजा के उच्च क्षेत्रों में पाला गिरने से घास और पौधों पर ओस की बूंदें बर्फ बन गई हैं. 


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों तक हल्की बूंदाबांदी और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 


हालांकि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके बाद पारा 2 से 3 डिग्री और गिर सकता है, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP