रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: डिप्टी सीएम टॉप नक्सली हिड़मा की मां से मिले

C

CG Khabar

10 नव. 2025, 09:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 5

विजय शर्मा-हिड़मा की मां
विजय शर्मा-हिड़मा की मां

रायपुर । संवाददाता: नक्सलवाद से जूझते छत्तीसगढ़ में शांति की कोशिशें तेज हो रही हैं. राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एक अनोखी पहल की है, जो अब फलित हो रही दिखाई दे रही है. सुकमा जिले के घने जंगलों से घिरे पुवर्ती गांव में पहुंचकर उन्होंने शीर्ष नक्सली नेता हिड़मा की मां से गहन बातचीत की. इस दौरान उन्होंने न केवल मां को बेटे के हिंसक रास्ते से लौटने का आग्रह किया, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों के बीच भी विश्वास जगाने का प्रयास किया.


विजय शर्मा की यह यात्रा बेहद खास रही. वे खुद बाइक पर सवार होकर नक्सल प्रभावित इस दुर्गम इलाके तक पहुंचे, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बावजूद उन्होंने ग्रामीणों के बीच घुलमिल गए. गांव वालों के साथ बैठकर सादा भोजन ग्रहण किया और खुलकर चर्चा की. 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब संवाद की राह पर चल पड़ी है, जहां हिंसा के बजाय बातचीत से समस्याओं का हल निकाला जा रहा है. यह कदम न केवल नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास है, बल्कि विकास की नई लहर भी ला रहा है.


मिली जानकारी के अनुसार, हिड़मा की मां ने भी इस अपील का समर्थन किया. उन्होंने अपने बेटे को तत्काल हिंसा त्यागकर समाज की गोद में लौटने की नसीहत दी.


विजय शर्मा ने इस मौके पर स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार हर भटके हुए नौजवान को गरिमापूर्ण जीवन जीने का मौका देना चाहती है. हिड़मा जैसे नेताओं के पास अभी भी समय है वे शीघ्र आत्मसमर्पण कर पुनर्वास प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं. यह पहल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की सक्रियता को नई दिशा दे रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP