शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: भिलाई में सेप्टिक लाइन की सफाई के दौरान बोरी में मिला सड़ा-गला मानव सिर

छत्तीसगढ़ के भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र में नाले की सफाई के दौरान बोरी में बंद एक मानव सिर मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट और गुमशुदगी के मामलों के जरिए मृतक की पहचान में जुटी है.

C

CG Khabar

28 अक्टू. 2026, 07:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 114

AI Generated Photo
AI Generated Photo

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) परिसर स्थित भिलाई निवास के पीछे मंगलवार को सफाई कर्मियों को नाले से एक मानव सिर बरामद हुआ. सिविक सेंटर क्षेत्र की बंद पड़ी मुख्य सेप्टिक लाइन को खोलने पहुंचे कर्मचारियों को कचरे के बीच एक संदिग्ध बोरी दिखाई दी. बोरी खोलने पर उसमें बुरी तरह सड़ा-गला कटा हुआ सिर देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी संयंत्र प्रबंधन और स्थानीय पुलिस को दी.

घटना की सूचना मिलते ही भिलाई नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अवशेष को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया. 

शुरुआती जांच में यह अवशेष किसी पुरुष का लग रहा है, जो लंबे समय से पानी में रहने की वजह से काफी खराब स्थिति में पहुंच चुका है. 

पुलिस इस बिंदु पर भी गहराई से पड़ताल कर रही है कि कहीं किसी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से सिर को नाले में तो नहीं फेंका गया था.

फिलहाल पुलिस ने शव के अवशेष को फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही इलाके में दर्ज गुमशुदगी की पुरानी रिपोर्टों को खंगाला जा रहा है ताकि मृतक की पहचान की जा सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

8 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

14 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

19 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

20 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

20 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP