रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

दंतेवाड़ा: नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

C

CG Khabar

17 सित. 2025, 07:31 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

murder
murder

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बीती रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है.


मिली जानकारी के अनुसार घटना अरनपुर थाना क्षेत्र के निलावाया गांव की है. जहां नक्सलियों ने गांव के बण्डी कोर्राम की धारदार हथियार से हत्या कर दी है.

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पहले मृतक के घर जाकर आवाज़ लगाई. उसके घर से निकलने पर वहीं पर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी.


खबर मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंच गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP