दंतेवाड़ा: अनियंत्रित बाइक के नाले में गिरने युवक की मौत
दंतेवाड़ा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के फरसपाल थाना क्षेत्र में गीदम के हाउरनार निवासी युवक राहुल वेन्जाम मेले से साथ लौट रहे थे तभी भोगाम गांव के निकट एक तीखे मोड़ पर उनकी बाइक से नियंत्रण खो बैठे. बाइक सड़क किनारे के नाले में जा गिरी, जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए.
रात के अंधेरे और सुनसान इलाके के कारण कोई मदद नहीं पहुंच सकी, और दुर्भाग्यवश वह रात भर वहीं पड़े रहे. सुबह राहगीरों ने बाइक के साथ उनका शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी.
फरसपाल थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि तेज रफ्तार और रात के समय सड़क की स्थिति ठीक से नजर न आने के कारण यह हादसा हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.