ब्याज की रकम से परेशान NMDC कर्मी ने आत्महत्या की
दंतेवाड़ा । संवाददाता छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के किरंदुल NMDC परियोजना में कार्यरत गनेश्वर राव ने फांसी लगाकर जान दे दी. फंदे पर लटकता शव देख परिजन हतप्रभ रह गए. पत्नी और बच्चों की चीख पुकार सुन मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए. इसी दौरान लोंगो ने पुलिस को सूचना दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया. इस सुसाइड नोट में मृतक ने चंन्दर सेठ जो बचेली का रहने वाला है और किरंदुल के रहने वाले राजकुमार साव का जिक्र किया है.
किरंदुल पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है, वह बेहद दर्दनाक है. उसमे लिखा है कि पैसा जो भी लिया था वह वापस कर चुका था. इसके बाद भी राजकुमार और चन्दर सेठ तगादा करने आए दिन आते थे. अपने परिवार के सामने जालील होना पड़ रहा था. इस तरह की प्रताड़ना उसे झेलनी पड़ रही थी. आखिर पैसा देने के बाद भी दोनों का ब्याज कम होने का नाम नहीं ले रहा था.
पुलिस ने इस मामले की गहराई से पड़ताल की. पड़ताल में जो तथ्य जुटाए गए वे दोनों आरोपियों के खिलाफ है. आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बाताया कि 10 प्रतिशत ब्याज मृतक से लेते थे. कड़ाई से पूछताछ के बाद भी सूदखोरो ने ये नहीं उगला कि उन्होंने कितना पैसा मृतक को दिया था.
पुलिस को दिए बयानों में विरोधभाष है. एक आरोपी कह रहा है दो लाख रुपए दिया था दूसरा कह रहा है चार लाख रूपए लिया था. पुलिस ने राजकुमार और चन्दर सेठ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.