रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

दंतेवाड़ा में भालू और गिलहरी का शिकारी गिरफ्तार

C

CG Khabar

08 अप्रै. 2026, 02:15 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

शिकारी गिरफ्तार
शिकारी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में वन विभाग ने सोशल मीडिया की निगरानी और मुस्तैदी से वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. इंस्टाग्राम पर वायरल हुई एक रील ने शिकारी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. 


आरोपी ने अनुसूची-1 के तहत संरक्षित 'इंडियन जायंट स्क्विरेल' (भारतीय विशाल गिलहरी) के शिकार का वीडियो अपलोड किया था, जिसे ट्रैक करते हुए वन विभाग और राज्य एंटी पोचिंग टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को धर दबोचा.

विज्ञापन


मुख्य वन संरक्षक आलोक तिवारी और वनमंडलाधिकारी रंगनाधा रामाकृष्णा वाय के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में आरोपी के घर से चौंकाने वाले साक्ष्य मिले हैं. 


टीम ने मौके से 9 गिलहरियों के अवशेष, एक भालू की खाल और शिकार में इस्तेमाल होने वाले फंदे बरामद किए हैं. 


वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है. डीएफओ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वन्यजीवों के शिकार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में अवैध शिकार व लकड़ी तस्करी के विरुद्ध अभियान और तेज किया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP