शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: कांग्रेस का आर्थिक नाकेबंदी आज

C

CG Khabar

22 जुल. 2025, 01:13 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

दीपक बैज
दीपक बैज

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मंगलवार को एक आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान किया है. यह नाकेबंदी पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के विरोध में की जा रही है. 


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि इसके लिये विभिन्न नेताओं को प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.


उन्होंने कहा, "बस्तर में लखेश्वर बघेल, कोंडागांव और नारायणपुर में मोहन मारकम, रायगढ़ में उमेश पटेल, रायपुर में शिवकुमार डहरिया, मस्तूरी में धनेंद्र साहू, दुर्ग में गिरीश देवांगन, कोरबा में पुरुषोत्तम कंवर और मोहित केरकेट्टा, सरगुजा में प्रेमसाई सिंह, सरायपाली में रामकुमार यादव, बिलासपुर में अटल श्रीवास्तव और जांजगीर-चांपा में ब्यास कश्यप को जिम्मेदारी दी गई है."


गौरतलब है कि शुक्रवार को, मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत ने चैतन्य को पांच दिन की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया. 


चैतन्य को उनके भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी के बाद हिरासत में लिया गया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP