रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

हालिया हत्याओं पर कोई ठोस कदम नहीं: कांग्रेस

C

CG Khabar

19 अग. 2025, 12:38 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

दीपक बैज
दीपक बैज

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर धमतरी और रायपुर में हुई हालिया हत्याओं पर चिंता जताई है. बैज ने मृतकों के परिवारों के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे और एक सरकारी नौकरी की मांग की है.


उन्होंने आरोप लगाया कि शराब, स्मैक, ड्रग्स, कोकेन, हेरोइन और गांजा जैसे नशीले पदार्थ आसानी से उपलब्ध हैं, जिसके कारण अपराधों में वृद्धि हो रही है. उन्होंने सरकार से नशे के कारोबार पर कड़ा नियंत्रण करने की मांग की है.

विज्ञापन


बैज ने धमतरी के एक ढाबे पर रायपुर के तीन युवकों आलोक सिंह ठाकुर, नितिन तांडी और सुरेश हिया की हत्या का जिक्र किया. 


उन्होंने दावा किया कि हत्यारे नशे के प्रभाव में थे और हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी. 


इसके अलावा, उन्होंने रायपुर के चंगोराभाठा क्षेत्र में डिलीवरी ब्वॉय हेमंत कोठारी की हत्या का मुद्दा भी उठाया, जो एक मामूली वाहन टक्कर के बाद हुई. 


बैज ने कहा कि हेमंत अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था और निर्दोष था. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP