रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

CM साय ने ममता बनर्जी को माफी मांगने कहा

राष्ट्रपति के अपमान पर CM साय ने ममता बनर्जी को माफी मांगने कहा

C

CG Khabar

11 मार्च 2026, 01:21 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

सीएम साय
सीएम साय

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक शिकायती पत्र लिखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हालिया बंगाल दौरे के दौरान उनके प्रति दिखाए गए "अनादर" पर कड़ी आपत्ति जताई है. 


सीएम साय ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के साथ किया गया यह व्यवहार न केवल एक व्यक्ति का अपमान है, बल्कि यह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद, आदिवासी समाज और नारी शक्ति का भी अपमान है. 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि राजनीतिक मतभेद कभी भी संवैधानिक मर्यादाओं से ऊपर नहीं होने चाहिए और इस घटना से देश भर के आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है. 


पत्र में संदेशखाली की घटना का जिक्र करते हुए साय ने कहा कि वहां आदिवासी महिलाओं के साथ हुए अत्याचारों ने पहले ही देश को झकझोर दिया है और अब राष्ट्रपति के प्रति ऐसी उदासीनता स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने ममता बनर्जी से इस चूक को स्वीकार करते हुए राष्ट्र से माफी मांगने का आग्रह किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP