छत्तीसगढ़: सुकमा में इनामी नक्सली पकड़ाया, विस्फोटक बरामद
सुकमा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर के सुकमा जिले के घने जंगलों में छिपे खतरे को सुरक्षा एजेंसियों ने एक नाकाम किया है. कोंटा थाना क्षेत्र में तैनात बलों ने एक नक्सली को पकड़ा है, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था.
पुलिस का आरोप है कि यह पिछले पांच बरसों से इलाके में आतंक मचा रहा था और कई हिंसक वारदातों का मास्टरमाइंड माना जाता है.
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा दी गई सूचना के अधार पर पुलिस ने तुरंत जंगल में छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में विस्फोटक सामान, जिलेटिन स्टिक्स, डेटोनेटर और अन्य घातक हथियार जब्त किए.
गिरफ्तार नक्सली को मजिस्ट्रेट के समक्ष हाजिर किया गया, जहां से उसे रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया गया.
पुलिस महकमे ने इसे नक्सल-रोधी मुहिम की बड़ी जीत करार दिया है, जो क्षेत्रीय शांति के लिए राहत की सांस लाएगी.