शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

ट्रक ने तीन सहेलियों को रौंदा: 1 युवती की मौत, 2 की हालत नाजुक

C

CG Khabar

04 मई 2026, 08:57 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

दुर्ग । संवाददाता: भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में बोगदा पुलिया के पास शराब के नशे में धुत एक ट्रक चालक ने स्कूटी सवार तीन सहेलियों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण भिड़ंत में प्रीति नाम की युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी दो अन्य सहेलियां, लक्ष्मी और हिमानी, जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं.


मिली जानकारी के अनुसार, तीनों सहेलियां शाम के वक्त घर से जूस पीने के लिए निकली थीं. वे अपनी स्कूटी से बोगदा पुलिया के पास पहुंची ही थीं कि पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. 


चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवतियां सड़क पर दूर जा गिरीं. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया और भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया.


जामुल पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक भारी नशे की हालत में था और वाहन पर उसका कोई नियंत्रण नहीं था. 


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चालक ने शराब कहाँ पी थी और क्या वह किसी बड़े गिरोह या लापरवाही का हिस्सा है. फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का उपचार जारी है. इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP