छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन से भोपाल में गैंगरेप
छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन से भोपाल में गैंगरेप और धर्मांतरण का दबाव
भोपाल । डेस्क: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक रूहानी झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक 30 वर्षीय ब्यूटीशियन ने तीन पुरुषों पर दुष्कर्म और एक महिला पर जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी मुलाकात दिसंबर 2024 में एक पार्टी के दौरान कुछ लोगों से हुई थी, जिसके बाद वह भोपाल के बागसेवनिया इलाके में अमरीन उर्फ माहिरा नामक महिला के साथ रहने लगी.
पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2025 में अमरीन के करीबी चंदन यादव ने उसे डरा-धमकाकर पहली बार दुष्कर्म किया और यह सिलसिला कई बार चला.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसे छोटे कपड़े पहनने और पब-लाउंज में अनजान पुरुषों से मिलने के लिए मजबूर किया जाता था.
इस दौरान उस पर लगातार धर्म बदलने का दबाव भी बनाया गया.
घटना की गंभीरता तब और बढ़ गई जब पीड़िता ने आरोप लगाया कि नवंबर 2025 में अमरीन के भाई बिलाल ने उसे नशीली चाय पिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया, और बाद में अहमदाबाद ले जाकर यासिर नामक एक अन्य व्यक्ति ने भी उसका यौन शोषण किया.
जनवरी 2026 में किसी तरह भोपाल से निकलकर छत्तीसगढ़ पहुंची पीड़िता ने अब अपने परिजनों के साथ आकर पुलिस में मामला दर्ज कराया है. फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है.
Symbolic Photo