रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बस्तर से सरगुजा तक 5 हजार मोबाईल टावर लगेंगे

C

CG Khabar

03 जुल. 2025, 01:33 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री साय

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर से सरगुजा तक 5000 मोबाईल टावर लगेंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की गहन समीक्षा बैठक ली. 


इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों, विशेष रूप से बस्तर एवं सरगुजा संभागों में नये मोबाइल टॉवर लगाने तथा फाइबर नेटवर्क लाइन बिछाने जैसे कार्यों में तेजी लाई जाये.

विज्ञापन


ई-डिस्ट्रिक्ट 2.0 के माध्यम से वर्तमान में विभिन्न विभागों की 85 ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार करते हुये 250 अन्य ऑफलाइन सेवाओं को भी ऑनलाइन सेवाओं में तब्दील किया जायेगा.


मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि योजनाओं का लाभ लोगों को घर बैठे ही ऑनलाइन प्राप्त होगा, तो इससे समय की बचत होगी तथा कार्यालय आने-जाने में होने वाला खर्च भी कम होगा. इसके साथ ही टीयर-थ्री के अनुरूप स्टेट डाटा सेंटर को अपग्रेड करने की भी बात कही गई.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP