शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराई, 1 की मौत

C

CG Khabar

18 दिस. 2025, 05:03 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

बस एक्सीडेंट
बस एक्सीडेंट

बस्तर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के तारागांव में गुरुवार की सुबह एक दर्शनार्थी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. 


इस हादसे में राजनांदगांव निवासी तामेश्वर साहू की मौके पर ही मौत हो गई. 


बस में सवार 6 से अधिक यात्री घायल हो गए जिनमें 3 की हालत गम्भीर बनी हुई है.


भानपुरी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग से करीब 30 से अधिक यात्रियों को लेकर भिलाई से निकलकर आंध्र प्रदेश के तिरुपति जा रही बस गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे बस्तर जिले के तारागांव के पास पहुंची थी. घने कोहरे की वजह से बस चालक ने बस में से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार में बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई.


घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र भिजवाया गया.  


मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है, इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP