रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

दंतेवाड़ा: बस्तर ओलंपिक खेलने जा रही गाड़ी पलटी, 5 बच्चे घायल

C

CG Khabar

05 नव. 2025, 09:13 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

सड़क हादसा
सड़क हादसा

दंतेवाड़ा । संवाददाता: बस्तर ओलंपिक में खेलने जा रहे बच्चों की गाड़ी हुई हादसे का शिकार हो गई है.


मिली जानकारी के अनुसार धुरली से भांसी जा रहे बच्चों से भरी छोटा हाथी पिकअप बीच रास्ते में पलट गई.

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गाड़ी में 20 से 25 बच्चे सवार थे, जिनमें से 5 बच्चे घायल हुए हैं.


घायलों को अपोलो अस्पताल बचेली में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.


गौरतलब है कि हर साल बस्तर में खेल समारोह का आयोजन किया जाता है. जिसे बस्तर ओलंपिक कहा जाता है.


इसका आयोजन छत्तीसगढ़ शासन की ओर किया जाता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP