बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़
बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर के बीजापुर भोपापट्टनम ब्लॉक के अंतिम छोर तारलगुड़ा के जंगलों में मुठभेड़ की खबर आ रही हैं.
यह एरिया तेलंगाना की सीमा से लगा हुआ है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरीमल्ला और अन्नारम के जंगल में मुठभेड़ जारी है.
नक्सलियों को बड़े नुकसान की खबर है परन्तु कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
यह मुठभेड़ सुबह के 11 बजे से जारी है. पुलिस का कहना है कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी, ऑपरेशन में गए जवानों की वापसी के बाद ही मिल पाएगी.