बस्तर: 33 नक्सलियों का समर्पण , नगद, सोना और हथियार साथ लेकर आये
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर रेंज में बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिलों में एक साथ की हुए इस कार्यक्रम में कुल 33 नक्सलियों ने समर्पण किया गया है. इस पूरे ऑपरेशन की सबसे बड़ी कामयाबी बीजापुर जिले को मिली, जहां सुरक्षाबलों के समक्नष केवल 25 नक्सलियों ने सरेंडर किया , बल्कि अपने साथ 14.06 करोड़ रुपये की भारी-भरकम 'डंप रिकवरी' भी लेकर आये .
इस 'डंप रिकवरी' में 2.90 करोड़ रुपये नकद और 7.2 किलोग्राम सोना शामिल है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 11.16 करोड़ रुपये आंकी गई है.
हथियारों की रिकवरी के मामले में भी यह अभियान ऐतिहासिक रहा. बीजापुर से कुल 93 हथियार मिले हैं, जिनमें चार एके-47 और नौ एसएलआर राइफलें शामिल हैं.
वहीं, दंतेवाड़ा से पांच कैडर के समर्पण के साथ आठ एसएलआर बरामद की गई हैं.
सुकमा में दो नक्सलियों के पास से एक एलएमजी, दो एके-47 और 10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए.
नारायणपुर में भी एक कैडर ने एक एलएमजी के साथ समर्पण किया है. भारी मात्रा में हथियारों, नकदी और सोने की यह बरामदगी बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों की आर्थिक और सैन्य कमर तोड़ने की दिशा में सुरक्षाबलों की एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.