शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर में सर्वाधिक तथा बेमेतरा में सबसे कम वर्षा

C

CG Khabar

05 जुल. 2025, 12:59 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

औसत वर्षा
औसत वर्षा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक बीजापुर में सर्वाधिक तथा बेमेतरा में सबसे कम वर्षा दर्ज की गई है. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 382.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई ह. वहीं, बेमेतरा जिले में सबसे कम 81.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है.


मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा में 190.5 मि.मी., सूरजपुर में 308.4 मि.मी., बलरामपुर में 379.0 मि.मी., जशपुर में 370.0 मि.मी., कोरिया में 299.5 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 211.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है.


रायपुर जिले में 138.3 मि.मी., बलौदाबाजार में 189.8 मि.मी., गरियाबंद में 183.6 मि.मी., महासमुंद में 180.7 मि.मी. और धमतरी में 171.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है.


बिलासपुर में 161.2 मि.मी., मुंगेली में 195.5 मि.मी., रायगढ़ में 367.8 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 235.4 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 283.4 मि.मी., सक्ती में 259.6 मि.मी. कोरबा में 282.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 214.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है.


इसी तरह से दुर्ग जिले में 113.6 मि.मी., कबीरधाम में 137.5 मि.मी., राजनांदगांव में 94.5 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 269.6 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 128.5 मि.मी., बालोद में 163.9 मि.मी. और बस्तर जिले में 371.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है.


कोंडागांव में 208.6 मि.मी., कांकेर में 244.7 मि.मी., नारायणपुर में 248.4 मि.मी., दंतेवाड़ा में 340.2 मि.मी. और सुकमा में 167.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP