छत्तीसगढ़ में 349.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में 1 जून से लेकर अब तक 349.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है. जिसमें सबसे ज्यादा वर्षा रायगढ़ जिले में 501.9 मिमी तथा सबसे कम वर्षा बेमेतरा जिले में 167.3 मिमी हुई है. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इतनी वर्षा हुई है कि सब कुछ पानी-पानी हो गया है. सड़को तथा घरों में पानी भरने की शिकायते मिली हैं.
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 264.6 मि.मी., सूरजपुर में 405.0 मि.मी., बलरामपुर में 465.8 मि.मी., जशपुर में 448.2 मि.मी., कोरिया में 383.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 297.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है.
रायपुर जिले में 308.4 मि.मी., बलौदाबाजार में 305.9 मि.मी., गरियाबंद में 300.8 मि.मी., महासमुंद में 316.2 मि.मी. और धमतरी में 313.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है.
बिलासपुर में 350.5 मि.मी., मुंगेली में 373.1 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 353.5 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 460.0 मि.मी., सक्ती में 401.9 मि.मी., कोरबा में 448.0 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 333.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है.
दुर्ग जिले में 301.3 मि.मी., कबीरधाम में 247.8 मि.मी., राजनांदगांव में 289.7 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 480.9 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 245.7 मि.मी., बालोद में 371.6 मि.मी. और बस्तर जिले में 436.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है.
कोंडागांव में 263.0 मि.मी., कांकेर में 365.5 मि.मी., नारायणपुर में 314.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 395.7 मि.मी., सुकमा में 205.5 मि.मी. और बीजापुर में 432.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है.