रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में सर्वाधिक वर्षा दर्ज

C

CG Khabar

28 अग. 2025, 11:06 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

औसत वर्षा
औसत वर्षा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1256.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है. बेमेतरा जिले में सबसे कम 428.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है. छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 862.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है.


रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 732.3 मि.मी., बलौदाबाजार में 612.0 मि.मी., गरियाबंद में 725.0 मि.मी., महासमुंद में 639.1 मि.मी. और धमतरी में 767.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है.

विज्ञापन


बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 830.7 मि.मी., मुंगेली में 814.0 मि.मी., रायगढ़ में 1018.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 695.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1013.8 मि.मी., सक्ती में 893.3 मि.मी., कोरबा में 841.5 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 843.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है.


दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 706.0 मि.मी., कबीरधाम में 596.2 मि.मी., राजनांदगांव में 770.9 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1076.8 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 646.2 मि.मी. और बालोद में 925.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है.


सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 617.2 मि.मी., सूरजपुर में 953.3 मि.मी., जशपुर में 861.0 मि.मी., कोरिया में 981.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 875.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है.


बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1247.0 मि.मी., कोंडागांव में 792.1 मि.मी., कांकेर में 1002.7 मि.मी., नारायणपुर में 1068.8 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1178.8 मि.मी., सुकमा में 924.9 मि.मी. और बीजापुर में 1137.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकीउत्तर बस्तर कांकेर : जिले में अब तक 11029 मिलीमीटर वर्षा दर्ज


जिले में 01 जून से अब तक कुल 11029.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है. कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा दुर्गूकोंदल तहसील में 1328.2 मिलीमीटर तथा सबसे कम कांकेर तहसील में 686.2 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है.


इसी प्रकार भानुप्रतापपुर तहसील में 1254.5 मिलीमीटर, चारामा़ में 889.5 मिमी., अंतागढ़ में 1103.3, पखांजूर में 880.8, नरहरपुर में 731.5, सरोना में 706, आमाबेड़ा में 1177.7, कोयलीबेड़ा में 1246.4 और बांदे में 1052.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में कोयलीबेड़ा तहसील में सबसे अधिक 58 मिलीमीटर और दुर्गूकोंदल तहसील में सबसे कम 13.6 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है. है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP