रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: रिश्वत लेते चंद्रपुर थाने के ASI को ACB ने गिरफ्तार किया

C

CG Khabar

10 मई 2026, 02:27 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

एसएन मिश्रा
एसएन मिश्रा

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में रविवार को बिलासपुर एसीबी की टीम ने सक्ती जिले के चंद्रपुर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) एस एन मिश्रा को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी पुलिस अधिकारी एक मारपीट के मामले में राहत देने के नाम पर शिकायतकर्ता से पैसों की मांग कर रहा था.


एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बालपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने बिलासपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि चंद्रपुर थाने में उनके और उनके परिवार के खिलाफ मारपीट का एक मामला दर्ज है. 

विज्ञापन


इस केस में कड़ी कार्रवाई न करने और मामले को रफा-दफा करने के एवज में एएसआई मिश्रा ने 40,000 रुपये की मांग की थी. जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी पहले ही 20,000 रुपये की पहली किस्त ले चुका था.


रिश्वत की दूसरी किस्त लेने के लिए एएसआई ने शिकायतकर्ता को 10 मई 2026 को चंद्रपुर स्थित गुड्डू ढाबा पर बुलाया. जैसे ही अधिकारी ने पैसे लिए, पहले से तैयार एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया और उसके पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली. 


फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP