रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

31 बच्चों को दोपहिया वाहन देगी छत्तीसगढ़ सरकार

C

CG Khabar

13 जून 2025, 09:54 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

मेघावी बच्चे
मेघावी बच्चे

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में 31 मेघावी बच्चों को 1-1 लाख रुपये दो पहिया वाहन खरीदने के लिये दिये जायेंगे. इससे छत्तीसगढ़ के निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी, जिससे उनका शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा. 


छत्तीसगढ़ सरकार ने निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिये छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 36,666 निर्माण श्रमिकों के लिये 18.89 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, 15 जून को रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आयोजित समारोह में दोपहर 12 बजे हितग्राहियों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से राशि हस्तांतरित करेंगे.

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं के 26 और कक्षा 12वीं के 5 मेधावी बच्चों, कुल 31 बच्चों को 2 लाख रुपये प्रति बच्चा प्रदान किये जायेंगे.


इस राशि में 1 लाख रुपये दोपहिया वाहन खरीदने के लिये और 1 लाख रुपये नकद प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जायेंगे.


विभिन्न योजनाओं के तहत दी जाने वाली सहायता


मिनीमाता महतारी जतन योजना: 1,915 श्रमिकों को 3.83 करोड़ रुपये की सहायता.

मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना: 279 श्रमिकों को 10.33 लाख रुपये से अधिक की सहायता.

मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना: 6,319 श्रमिकों को 2.19 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता.

मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना: 12 श्रमिकों को 94,800 रुपये की सहायता.

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना: 4,825 बच्चों को 96.17 लाख रुपये की छात्रवृत्ति.

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना: 2 श्रमिकों को 40,000 रुपये की सहायता.

मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना: 4,939 श्रमिकों को 74 लाख रुपये से अधिक के सुरक्षा उपकरण.

उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना: 1 बच्चे को 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि.

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना: 7 श्रमिकों को 7 लाख रुपये की सहायता.

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना: 264 श्रमिकों के परिवारों को 2.64 करोड़ रुपये की सहायता.

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना: 2,486 श्रमिकों को 4.97 करोड़ रुपये की सहायता.

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना: 372 श्रमिकों को 74.40 लाख रुपये की सहायता.

निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक-कॉपी सहायता राशि योजना: 15,066 बच्चों को 2.00 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता.

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना: 25 श्रमिकों को 25 लाख रुपये की सहायता.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP