रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोंडागांव में CAF जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

C

CG Khabar

09 जून 2026, 11:26 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

नक्सली
नक्सली

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक कांस्टेबल ने अपनी ही सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना सोमवार को फरसगांव अनुभाग के अंतर्गत आने वाले उरंदाबेड़ा सुरक्षा कैंप में हुई.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जवान की पहचान 5वीं बटालियन के जोगेंद्र नेताम के रूप में हुई है. घटना के वक्त कांस्टेबल ड्यूटी पर तैनात थे, तभी उन्होंने अचानक अपनी इंसास (INSAS) सर्विस राइफल से खुद पर गोली चला दी. 

विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर कैंप में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में अन्य सहकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.


कोंडागांव के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच और शुरुआती निष्कर्षों से ऐसा प्रतीत होता है कि कांस्टेबल ने व्यक्तिगत कारणों से जुड़े तनाव के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है. 


हालांकि, आत्महत्या की असली वजह क्या थी, इसकी पुष्टि पूरी और विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगी. पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है.


गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस साल 31 मार्च को बस्तर क्षेत्र को सशस्त्र माओवादी उपस्थिति से पूरी तरह मुक्त घोषित किए जाने के बाद, नक्सल विरोधी अभियानों में तैनात किसी सुरक्षाकर्मी द्वारा आत्महत्या किए जाने का बस्तर संभाग में यह पहला मामला है.File Photo.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP