रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

श्रद्धा कपूर बनाती थीं कॉफी और सैंडविच, अब मांगी माफी!

C

CG Khabar

03 सित. 2025, 12:09 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर

मुंबई । मोनरंजन डेस्क: श्रद्धा कपूर, जो आज बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं, ने अपने करियर की शुरुआत में कई तरह के काम किए. हाल ही में एक जॉब सर्च ऐप पर अपने प्रोफाइल में उन्होंने अभिनेत्री और उद्यमी होने के साथ-साथ दो अन्य पेशों का जिक्र किया. 


क्या आप जानते हैं कि श्रद्धा कभी कॉफी और सैंडविच बनाकर अपनी जेब खर्च चलाती थीं? जी हां, और अब उन्होंने उन लोगों से माफी भी मांगी है, जिन्हें उन्होंने उस समय कॉफी परोसी थी!

विज्ञापन


श्रद्धा ने लगभग 13 साल की मेहनत से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है. लेकिन उनकी जिंदगी हमेशा ग्लैमरस नहीं थी. 


उन्होंने बॉलीवुड में कम उम्र में डेब्यू करने का रास्ता नहीं चुना. इसके बजाय, उन्होंने विदेश में अपनी उच्च शिक्षा पूरी की. 


बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान उन्हें अपने खर्च चलाने के लिए एक मशहूर अंतरराष्ट्रीय कॉफी चेन में काम करना पड़ा. वहां वे वेट्रेस थीं और कॉफी से लेकर सैंडविच तक, कई तरह के खाने बनाती थीं.


हाल ही में श्रद्धा ने मजाकिया अंदाज में कहा, "2005 में बोस्टन में पढ़ाई के दौरान मैं जिस कंपनी में काम करती थी, वहां मैंने जितने लोगों को कॉफी बनाकर दी, उन सभी से मैं माफी मांगती हूं." हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि भले ही उनकी कॉफी उतनी अच्छी न रही हो, लेकिन सैंडविच बनाने में वे काफी माहिर हो गई थीं!

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP