शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

राजनीति में कोई कमाई नहीं - कंगना रनौत

C

CG Khabar

14 अक्टू. 2025, 10:57 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

कंगना रनौत
कंगना रनौत

मुंबई । मनोरंजन डेस्क: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर राजनीति में होने वाली परेशानियों और कम कमाई पर अपनी राय व्यक्त की है. हाल ही में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पद छोड़ने की इच्छा जताते हुए कहा था कि वह अपनी फिल्मी दुनिया छोड़कर मंत्री नहीं बनना चाहते थे. 


कंगना ने उनके इस बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि जो राजनेता लोगों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें अपने दूसरे पेशे में भी काम जारी रखने की अनुमति मिलनी चाहिए.


कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा, "राजनीति एक बहुत ही मुश्किल और सबसे कम कमाई वाला पेशा है. इसमें कई तरह के खर्च होते हैं. और अगर कलाकार अपने पेशे को भी समय देते हैं, तो उनकी आलोचना और उपहास किया जाता है."


हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना ने आगे कहा कि लोगों को ऐसे पेशेवरों की स्थिति को समझना चाहिए जो अन्य क्षेत्रों से राजनीति में आते हैं. उन्होंने कहा, "राजनीति में अच्छा काम करने के साथ-साथ उन्हें अपने पेशे में भी काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए."


इससे पहले, कंगना ने राजनीति में "ईमानदारी से काम करके जीवनयापन" को मुश्किल बताया था और कहा था कि एक सांसद को जो वेतन मिलता है, उसमें से रसोइए या ड्राइवर को वेतन देने के बाद केवल 50 से 60 हजार रुपये ही बचते हैं. 


'इमरजेंसी' के बाद कंगना ने अभी कोई और फिल्म नहीं की है और ऐसी खबरें हैं कि वह हॉलीवुड का रुख कर सकती हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP