रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

इंद्रावती नदी में नाव पलटी, ग्रामीण लापता

इंद्रावती नदी में नाव पलटने ले एक ग्रामीण लापता है

H

Hupendra Sharma

09 जुल. 2025, 06:55 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

इंद्रावती नदी
इंद्रावती नदी

दंतेवाड़ा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार सुबह इंद्रावती नदी में लकड़ी की नाव (डोंगी) पलट गई है. हादसे के बाद से एक ग्रामीण लापता है, वहीं दूसरा व्यक्ति चट्टानों के बीच फंसा हुआ है.


बताया जा रहा है कि बाजार से घर लौटते वक्त यह हादसा हुआ. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नाव में कितने लोग सवार थे. 

विज्ञापन


घटना बारसूर थाना क्षेत्र की है. बस्तर में लगातार हो रही तेज बारिश से इद्रावती नदी पूरी तरह से उफान पर है.


बुधवार सुबह मंगनार के ग्रामीण नाव में सवार होकर बोधघाट बाजार गए थे. सामान खरीदने के बाद ग्रामीण वापस लौट रहे थे. इस दौरान गुडरा और इंद्रावती नदी को लकड़ी की डोंगी से पार कर थे. ग्रामीण नदी के बीच पहुंचे ही थे कि तेज बहाव के चलते नाव पलट गई.


घटना के बाद से एक युवक का कुछ पता नहीं चल रहा है. वहीं एक युवक अभी भी नदी के बीच चट्टान में फंसा हुआ है.


घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. लापता युवक की तलाश और चट्टान में फंसे युवक को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP