बिलासपुर-बेंगलुरु समर स्पेशल ट्रेन: 3 जून से शुरू होंगे फेरे
बिलासपुर । संवाददाता: गर्मी के मौसम में दक्षिण भारत की तरफ जाने वाले मुसाफिरों की भारी तादाद को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है. नियमित ट्रेनों में यात्रियों के बढ़ते दबाव को कम करने और उन्हें कंफर्म सीट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिलासपुर और येलहंका (बेंगलुरु) के बीच पांच-पांच फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है.
रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस विशेष पहल से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान सफर करने वाले लोगों की यात्रा बेहद सुगम और आरामदायक हो सकेगी.
इस समर स्पेशल ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 कोच लगाए जाएंगे. ट्रेन की संरचना में दो एसएलआरडी, चार सामान्य (जनरल), 10 स्लीपर और चार एसी थर्ड क्लास के कोच शामिल रहेंगे. रेलवे ने आम जनता से यह भी अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की शुरुआत करने से पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक पूछताछ प्रणाली की वेबसाइट पर जाकर ट्रेनों की विस्तृत समय-सारणी और ठहराव की पुष्टि अवश्य कर लें.
दोनों दिशाओं की समय-सारिणी इस प्रकार है:
गाड़ी संख्या 08261 (बिलासपुर से येलहंका):
यह स्पेशल ट्रेन 3 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 तक हर बुधवार को बिलासपुर से दोपहर 14:00 बजे रवाना होगी. इसके बाद यह भाटापारा (14:40), रायपुर (15:35), दुर्ग (16:25), राजनांदगांव (16:49), डोंगरगढ़ (17:12), गोंदिया (18:15), वडसा (19:32), चांदाफोर्ट (21:18), बल्लारशाह (22:05), सिरपुर कागजनगर (22:59) और मंचिर्याल (23:54) होते हुए आगे बढ़ेगी. अगले दिन यह ट्रेन काजीपेट (01:38), चर्लपल्ली (03:08), सिकंदराबाद (05:55), लिंगमपल्ली (06:18), विकाराबाद (07:03), तांडूर (07:43), यादगीर (09:13), कृष्णा जंक्शन (09:50), रायचूर (10:28), मंत्रालयम रोड (10:53), गुंटकल (12:25), गुत्ती (13:03), अनंतपुर (13:23), धर्मवरम (15:30) और हिंदूपुर (16:38) स्टेशन पर रुकते हुए शाम 19:00 बजे येलहंका पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 08262 (येलहंका से बिलासपुर):
वापसी की यह गाड़ी 4 जून 2026 से 2 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को येलहंका स्टेशन से रात 21:30 बजे छूटेगी. इसके बाद हिंदूपुर (22:38) होते हुए दूसरे दिन यह धर्मवरम (00:55), अनंतपुर (01:28), गुत्ती (02:18), गुंटकल (03:35), मंत्रालयम रोड (04:58), रायचूर (05:40), कृष्णा जंक्शन (06:10), यादगीर (06:48), तांडूर (08:39), विकाराबाद (09:18), लिंगमपल्ली (10:03), सिकंदराबाद (10:55), चर्लपल्ली (11:33), काजीपेट (13:23), मंचिर्याल (14:48), सिरपुर कागजनगर (15:33), बल्लारशाह (17:35), चांदाफोर्ट (18:15), वडसा (19:48), गोंदिया (21:50), डोंगरगढ़ (22:58) और राजनांदगांव (23:25) पहुंचेगी. सफर के तीसरे दिन यह ट्रेन दुर्ग (00:20), रायपुर (01:05) और भाटापारा (02:05) होते हुए तड़के 03:30 बजे बिलासपुर स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी.