बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर: पानी पूरी खाने से एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, CIMS में भर्ती

दुर्गा पूजा घूमकर लौट रहे एक ही परिवार के 7 लोग सड़क किनारे पानी पूरी खाने के बाद बीमार पड़ गए. उल्टी और पेट दर्द की शिकायत पर सभी को CIMS बिलासपुर में भर्ती कराया गया है.

C

CG Khabar

21 अक्टू. 2026, 06:45 AM 2 मिनट में पढ़ें 146

पानी-पूरी
पानी-पूरी

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दुर्गा पूजा का मेला घूमकर लौटे एक ही परिवार के सात सदस्य संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं. सड़क किनारे पानी पूरी खाने के तुरंत बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (CIMS), बिलासपुर में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, परसादा गांव का रहने वाला यह परिवार रविवार रात बिलासपुर में दुर्गा पंडाल देखने आया हुआ था. आधी रात के करीब घर लौटते समय उन्होंने सड़क किनारे एक ठेले से पानी पूरी खाई. इसके कुछ ही देर बाद परिवार के सदस्यों को पेट में तेज दर्द, ऐंठन और उल्टी की शिकायत होने लगी. तबीयत लगातार बिगड़ने पर परिजनों ने सभी सात लोगों को तुरंत CIMS अस्पताल पहुंचाया.

अस्पताल में भर्ती मरीजों में महेश साहू (32), संतोष (27), प्रभा (26), सुमन (18), सुजिता (16), सोमेश (15) और छह वर्षीय मासूम शिवंश साहू शामिल हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, पीड़ित बच्चों पर इसका असर ज्यादा हुआ है, जिसमें से छह साल के शिवंश को डॉक्टरों की गहन निगरानी (इंटेन्सिव ऑब्जर्वेशन) में रखा गया है. 

हालांकि, डॉक्टरों ने उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है. CIMS के चिकित्सा अधीक्षक ने पुष्टि की है कि यह मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है और सभी का इलाज जारी है.

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आ गई है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी उस पानी पूरी के स्टॉल की जांच कर रहे हैं. विभाग ने पानी पूरी, उसके मसालेदार पानी और अन्य सामग्रियों के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेज दिए हैं, ताकि बीमारी के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

3 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

4 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

4 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

4 घंटे पहले

Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

14 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP