रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

भिलाई: कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास

C

CG Khabar

24 सित. 2026, 03:54 AM 2 मिनट में पढ़ें 5

रेप
रेप

दुर्ग । संवाददातता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सुरक्षा व्यवस्था और सुनसान परिसरों पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है. भिलाई नगर क्षेत्र में बुधवार को अपनी सहेली के साथ ट्यूशन जा रही एक नाबालिग छात्रा का दो लड़कों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया. 


आरोपी छात्रा को सेक्टर-6 स्थित भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के एक सुनसान और जर्जर भवन में ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की.

विज्ञापन


छात्रा के शोर मचाने पर आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत सतर्कता दिखाई और पुलिस को सूचित किया. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने कम समय में ही दोनों को धर दबोचा. 


दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता को सुरक्षित बचा लिया गया है और गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि ऐसे खाली और खंडहर भवन असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाते हैं, जिसकी वजह से यह घटना घटी. फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


गौरतलब है कि बीएसपी के इन जर्जर और खाली पड़े भवनों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी नाराजगी देखी जा रही है. हाल के दिनों में नाबालिगों से जुड़ी ऐसी घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP