रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

जगदलपुर: प्रेमिका के घर के सामने युवक ने दी जान

जगदलपुर: प्रेम प्रसंग का दुखद अंत, प्रेमिका के घर के सामने युवक ने दी जान

C

CG Khabar

20 मार्च 2026, 02:49 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

जहर पीना
जहर पीना

जगदलपुर । संवाददाता: बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध में आई खटास के चलते एक 23 वर्षीय युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. मिली जानकारी के अनुसार, तोकापाल निवासी हिमांशु मौर्य, जो वर्तमान में जगदलपुर के धरमपुरा में रह रहा था, का एक युवती के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 


बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से युवती ने उससे दूरी बना ली थी और बातचीत करना बंद कर दिया था, जिससे हिमांशु काफी परेशान और मानसिक तनाव में था.

विज्ञापन


इसी विवाद और तनाव के चलते बुधवार को युवक अपनी प्रेमिका के घर के बाहर पहुँचा और वहाँ जहर का सेवन कर लिया. ज़हर शरीर में फैलते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसे देख इलाके में सनसनी फैल गई. 


स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पहुँची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका. 


परपा थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस परिजनों और संबंधित युवती से पूछताछ कर मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि आत्मघाती कदम के पीछे की सटीक वजह स्पष्ट हो सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP