रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

बस्तर: तोता तस्करी रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला, रेंजर को बनाया बंधक

C

CG Khabar

28 अप्रै. 2026, 08:55 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

तोता
तोता

बस्तर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित संजय मार्केट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अवैध रूप से तोते के बच्चों की बिक्री रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर स्थानीय व्यापारियों ने हमला कर दिया. इस घटना में वन रेंजर अक्षय कश्यप और उनकी टीम के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि उन्हें करीब आधे घंटे तक बंधक बनाकर भी रखा गया.


मामले की जानकारी देते हुए रेंजर अक्षय कश्यप ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि मार्केट में एक सब्जी विक्रेता अवैध रूप से तोते के नवजात बच्चे बेच रहा है. 

विज्ञापन


सूचना की तस्दीक के लिए फ्लाइंग स्क्वाड के साथ रेंजर खुद ग्राहक बनकर मौके पर पहुंचे. जब टीम ने 13 तोतों के साथ आरोपी को हिरासत में लेने की कोशिश की, तो वहां मौजूद अन्य सब्जी विक्रेता आक्रोशित हो गए और टीम पर हमला कर दिया.


रेंजर के मुताबिक, हमलावरों ने टीम के सदस्यों को रस्सी से बांध दिया और करीब 10 मिनट तक बंधक बनाए रखा. 


किसी तरह वहां से बचकर निकले अधिकारियों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई. 


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है. 


कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है, वहीं बंधक बनाने के आरोपों की जांच कर अन्य संबंधित धाराएं भी जोड़ी जा रही हैं. पुलिस फिलहाल फरार अन्य हमलावरों की तलाश में जुटी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP