शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बस्तर: पिकनिक मनाने गए CISF जवान की जलप्रपात में डूबने से मौत

C

CG Khabar

17 फ़र. 2026, 02:52 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

पानी में डूबना
पानी में डूबना

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सरहद पर स्थित प्रसिद्ध गुलमी वाटरफॉल में महाशिवरात्रि का आनंद उस वक्त एक बड़े हादसे में तब्दील हो गया, जब नगरनार एनएमडीसी (NMDC) प्लांट में पदस्थ सीआईएसएफ का एक जवान गहरे पानी में लापता हो गया. लापता जवान की पहचान 28 वर्षीय आकाश चौधरी के रूप में हुई है, जो अपने पांच-छह साथियों के साथ छुट्टी बिताने जलप्रपात पहुंचे थे. 


बताया जा रहा है कि दोपहर के भोजन के बाद नहाने के दौरान आकाश अचानक गहराई में चले गए और पानी के तेज बहाव के बीच कहीं ओझल हो गए.


घटना के तुरंत बाद उनके साथियों ने उन्हें तलाशने की कोशिश की, लेकिन विफलता हाथ लगने पर उच्चाधिकारियों और ओडिशा की कोटपाड़ थाना पुलिस को सूचित किया गया. 


रविवार दोपहर से ही स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है, परंतु अभी तक जवान का कोई सुराग नहीं मिल सका है. 


पुलिस विभाग ने जवान के परिजनों को सूचित कर दिया है और साथ गए अन्य सहकर्मियों से पूछताछ कर हादसे के असल कारणों की जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP