रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर में रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

रायपुर में एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते बाबू को गिरफ्तार किया

H

Hupendra Sharma

16 जून 2025, 03:17 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार
रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एसीबी की टीम ने सोमवार को चिकित्सा आयुक्त कार्यालय में पदस्थ बाबू को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है.


गिरफ्तार बाबू ने रिटायर्ड स्टाफ के जीपीएफ की राशि निकालने रिश्वत की मांग की थी. रिश्वतखोर बाबू का नाम चवाराम बंजारे है. रिटायर्ड लैब टेक्नीशियन तुकाराम लहरे अपने जीपीएफ की राशि निकालने के लिए नवा रायपुर स्थित चिकित्सा आयुक्त कार्यालय पहुंचा था.

विज्ञापन


वहां उसकी मुलाकात बाबू चवाराम बंजारे से हुई. बाबू चवाराम राशि शीघ्र निकलवाने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की.तुकाराम रिश्वत देना नहीं चाहता था. उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो यानी एसीबी से कर दी.


शिकायत मिलने पर एसीबी ने मामले की जांच कराई. आरोप सही पाए जाने पर एसीबी ने बाबू को पकड़ने की योजना बनाई. योजना के मुताबिक सोमवार को तुकाराम को रिश्वत की राशि पकड़ाकर बाबू के पास भेजा गया.


जैसे ही रिश्वतखोर बाबू ने रकम लिया पीछे से एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया. आरोपी बाबू को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP