रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदी पांचवीं बार जमीन

C

CG Khabar

08 मार्च 2026, 05:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन

मुंबई । डेस्क: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का अयोध्या के प्रति लगाव लगातार बढ़ता जा रहा है. राम मंदिर के निर्माण के बाद से यह शहर उनके पसंदीदा निवेश केंद्रों में से एक बन गया है. 


ताजा जानकारी के अनुसार, बिग बी ने अयोध्या में एक बार फिर बड़ी संपत्ति खरीदी है. उन्होंने 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' के 'द सरयू' प्रोजेक्ट के पास 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है. खास बात यह है कि यह जमीन राम मंदिर से मात्र 15 मिनट की दूरी पर स्थित है.

विज्ञापन


अयोध्या में अमिताभ बच्चन का यह पांचवां बड़ा निवेश है. इससे पहले भी वह यहां करोड़ों की जमीन खरीद चुके हैं. 


उन्होंने मंदिर उद्घाटन से ठीक पहले जनवरी 2024 में करीब 5.54 करोड़ रुपये में एक प्लॉट लिया था, जिसके बाद उन्होंने 14.50 करोड़ और फिर 40 करोड़ रुपये के अन्य निवेश किए. 


पिछले एक साल में उनके द्वारा अयोध्या में किए जा रहे इस भारी निवेश को देखकर प्रशंसकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अभिनेता भविष्य में अपना रिटायरमेंट जीवन यहीं बिताने की योजना बना रहे हैं. 


हालांकि, अमिताभ बच्चन ने अभी तक इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने अयोध्या को संस्कृति और आध्यात्मिकता का एक महान केंद्र जरूर बताया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP