अंबिकापुर में पुरानी दीवार ढहने से मजदूर की दबकर मौत
अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में चोपड़ापारा इलाके में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक पुराने निर्माण को तोड़ने के दौरान दीवार का मलबा गिरने से 22 वर्षीय मजदूर की जान चली गई.
जानकारी के अनुसार, ग्राम धौरपुर निवासी रामफल चोपड़ापारा स्थित आकाश चोपड़ा के घर चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था.
काम के दौरान अचानक दीवार का एक हिस्सा भरभरा कर उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह मलबे में दब गया.
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल रामफल को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.