रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अंबिकापुर: समलैंगिक पति ने गे-फ्रेंड से कराया पत्नी का रेप

C

CG Khabar

15 जून 2026, 03:03 AM 3 मिनट में पढ़ें 2

रेप
रेप

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से वैवाहिक रिश्ते को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शहर के गांधीनगर थाना इलाके में एक विवाहिता ने अपने पति और उसके समलैंगिक मित्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि उसका पति 'गे' है और उसने अपने एक पुरुष मित्र के साथ मिलकर उसके साथ न केवल दरिंदगी की, बल्कि अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए भी प्रताड़ित किया. 


पुलिस ने महिला की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन


गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी के मुताबिक, पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने शुरुआती छानबीन की, जिसमें आरोपों को सही पाया गया. 


इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति गुरविंदर और उसके दोस्त रितिक बंगाली (दोनों बदले हुए नाम) को अपनी कस्टडी में ले लिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(6)-BNS (जबरन कैद करना) और 64(2)(l)-BNS (कुकृत्य/रेप) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


शिकायत के अनुसार, पीड़िता की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसे जीवनसाथी के समलैंगिक होने की बात पता चली. कुछ समय पहले काम के सिलसिले में राजस्थान गए पति ने वहां एक गे-डेटिंग एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना शुरू किया. 


इसी ऐप के जरिए उसकी मुलाकात सूरजपुर के रहने वाले एक अन्य युवक से हुई. दोनों के बीच नजदीकियां इस कदर बढ़ीं कि करीब तीन महीने पहले पति उस युवक को अपने अंबिकापुर वाले घर ले आया और दोनों वहां लिव-इन पार्टनर्स की तरह रहने लगे.


महिला ने पुलिस को अपनी आपबीती बताते हुए आरोप लगाया कि 27 मई की रात को उसके पति ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए और उसके गे-फ्रेंड रितिक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. इसके बाद से दोनों लगातार उस पर अननेचुरल सेक्स के लिए दबाव बना रहे थे. 


जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसे बेरहमी से पीटा गया और विरोध करने पर जान से मारकर नदी में बहा देने की धमकी दी गई.


इस खौफनाक प्रताड़ना और डर के साए में जी रही पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रही और अपनी बहन के घर छिप गई. 


हालांकि, आरोपी पति वहां भी धमकता हुआ पहुंच गया और घर वापस न लौटने पर जान से मारने की बात कही. आखिरकार डर से उबरकर पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया. Symbolic Photo.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP